हिंडाल्को ने शुरू की दो मोबाइल हेल्थ यूनिट, लोहरदगा-नेतरहाट क्लस्टर के 41 कैंप प्वाइंट पर मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2026

हिंडाल्को ने शुरू की दो मोबाइल हेल्थ यूनिट, लोहरदगा-नेतरहाट क्लस्टर के 41 कैंप प्वाइंट पर मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

लोहरदगा : दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिंडाल्को, खान प्रभाग लोहरदगा ने एक सराहनीय पहल करते हुए दो मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) की शुरुआत की। हिंडाल्को कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन हेड शत्रुजीत कुमार के नेतृत्व में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर ऑपरेशन हेड शत्रुजीत कुमार ने कहा कि मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस पहल के तहत ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में हिंडाल्को लोहरदगा क्लस्टर प्रमुख राजेश ठाकरे, महाप्रबंधक राजेश रंजन अंबष्ठा, सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, सीएसआर की एरिया हेड शोभारानी मोहंती समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं हंस फाउंडेशन की ओर से शिशुपाल मेहता, विकास पांडे, अंजली कुमारी और सुशील कुमार भी मौजूद थे।

See also  रांची में डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहरदगा से किया अरेस्ट

a 2

स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल
मोबाइल हेल्थ यूनिट की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल लोगों को समय पर इलाज मिलेगा, बल्कि जागरूकता भी बढ़ेगी।

b 2

हिंडाल्को के सीएसआर और हंस फाउंडेशन की साझेदारी
हिंडाल्को क्लस्टर सीएसआर हेड श्वेता उपाध्याय ने बताया कि कंपनी की सीएसआर टीम और हंस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से खनन क्षेत्र के गांवों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

c 2

41 स्थानों पर लगेगा स्वास्थ्य शिविर
जानकारी के अनुसार लोहरदगा और नेतरहाट क्लस्टर में कुल 41 कैंप प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां नियमित रूप से मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। मोबाइल हेल्थ यूनिट के संचालन के पहले दिन शांति आश्रम स्कूल में आयोजित शिविर में 40 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं गुरदारी में आयोजित दूसरे शिविर में 37 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं और प्रयोगशाला जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

See also  NEET PAPER LEAK CASE : तेजस्वी यादव के PS से आज होगी पूछताछ, EOU की टीम दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय में रखेगी पेपर लीक के सबूत

de

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now