- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

8 जुलाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे विश्वास मत हासिल, शपथ लेने के बाद संभाला कार्यभार

हेमंत कैबिनेट में 44 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगा भत्ता बढ़ा, अग्निवीर की शहादत पर परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी

रांची: हेमंत सोरेन ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में गुरूवार को शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस्तीफा लिए जाने से नाखुश हैं Champai Soren! चर्चा के बीच हो गए थे भावुक, हेमंत ने मनाया
इस शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत परिवार और गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

Hemant Soren

8 जुलाई को हेमंत का विश्वासमत

हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय पहुंच कर पदभार भी ग्रहण कर लिया है औऱ कैबिनेट की बैठक कर  आठ जुलाई को विधानसभा का एक दिन का सत्र भी आहूत कर लिया । इसी दिन हेमंत सोरेन विश्वास मत हासिल करेंगे ।

Hemant and Kalpana

शपथग्रहण से पहले संदेश

शपथग्रहण से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि पांच महीनों तक मुझे अलग-अलग तरीकों से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया । हमने भी कानून लड़ाई का रास्ता अख्तियार किया । अंतोगत्वा न्याय ने मुझे पाक साफ करार देते हुए बरी किया । आज पुन मैं आपके सामने हूं। 2019 में आपने मुझे मौका दिया था लेकिन हमारे षडयंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि आदिवासी नौजवान कैसे इतने उंचे पदों पर जा सकता हैं। 31 जनवरी को झूठे केस बना कर मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए मजबूर कर दिया । भगवान के अंधेर नहीं होती है । लोकसभा चुनाव में आपने जिस झारखंड एकता का परिचय दिया है उसका ऋणी रहूंगा । हम झारखंड के गरीब आदिवासी, दलितों की आवाज है । आपने मुझे सेवा का मौका दिया । आपके दरवाजे तक पहुंचने का प्रयास किया । लेकिन ये लोग हमारे कदमों को रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया । कुछ समय के लिए रोकने में कामयाब हो पाए । मैं फिर से आ रहा हूं । मैं हर वर्ग के लिए काम करूंगा

See also  डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाने की इतनी जल्दी क्या थी? यूपीएससी का झारखंड सरकार से सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now