हेमंत सोरेन ने किया जेसोवा दिवाली मेले का उद्धघाटन, कल्पना के संग मेले में का लिया जायजा

रांची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 उद्घाटन किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है।

WhatsApp Image 2025 10 09 at 16.27.10

 

जेसोवा कर रही बेहतर कार्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं द्वारा फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

See also  गिरिडीह में चेकिंग के दौरान एसटीएफ को मिला 9 लाख 95 हजार रूपया कैश, जांच जारी

WhatsApp Image 2025 10 09 at 16.27.09 2

मुख्यमंत्री ने बेहतर सामाजिक प्रयास की तारीफ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुख्य रूप से जेसोवा को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित किया जाता है। मैं अपनी ओर से आप सभी जेसोवा मेम्बर्स सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों को बेहतर प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी इस संस्थान के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य कर रहे हैं, आप सभी की मेहनत और सेवा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहे इसी आशा और उम्मीद के साथ जेसोवा मेला-2025 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

WhatsApp Image 2025 10 09 at 16.27.10 1

हेमंत और कल्पना ने घूमा मेला

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक  कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार  ने मेले का परिभ्रमण किया। विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरीय अधिकारियों सहित झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा मौजूद थे ।

See also  कैंसर, मौत की झूठी अफवाह से लेकर जादू-टोना तक… प्रिसिंपल की दीवानगी में महिला टीचर की सनक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now