केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन

annapurna devi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi ने अपने गृह पंचायत चाराडीह में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक Dr. Neera Yadav, उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन सहित पंचायत की मुखिया, प्रखंड प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

चाराडीह पंचायत भवन को एक मॉडल पंचायत भवन के रूप में विकसित किया गया है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सभागार के साथ-साथ पंचायत सचिव और मुखिया के लिए अलग-अलग कार्यालय बनाए गए हैं। इसके अलावा “ज्ञान कुंज” नाम से एक लाइब्रेरी भी स्थापित की गई है, जहां पंचायत के बच्चे आकर पढ़ाई कर सकेंगे।

यह पंचायत भवन एनएच-20 से सटा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के बाद मंत्री अन्नपूर्णा देवी और अन्य अतिथियों ने सभागार का निरीक्षण किया और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मंत्री Annapurna Devi ने कहा कि चाराडीह उनका गृह पंचायत है और यहां अत्याधुनिक पंचायत भवन का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में बिना महिला आरक्षण के ही बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं, और जब महिला आरक्षण पूरी तरह लागू होगा, तब यह अनुभव और भी सुखद होगा।

वहीं विधायक Dr. Neera Yadav ने कहा कि अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में पंचायत भवनों में रुककर लोगों को यह समझाने का प्रयास किया था कि गांव और पंचायत के विकास के लिए पंचायत भवन कितने महत्वपूर्ण हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now