हेमंत सोरेन का बड़ा दिल देख हिमंता बिश्वा सरमा ने भुला दी ‘दुश्मनी’ आखिर झारखंड के सीएम ने ऐसा क्या कर दिया ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2024

Himanta and hemant soren

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ की आपदा से लड़ने के लिए झारखंड की ओर से दो करोड़ रुपए की मदद भेजी है । अमस में कई दिनों से बाढ़ आई हुई है और जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है ऐसे में हेमंत सोरेन ने मदद भेज कर बड़ी राजनीतिक चाल चल दी है  । गौरतलब है कि हिमंता का झारखंड दौरा इन दिनों ज्यादा हो रहा है । 

हेमंत सोरेन ने दी बाढ़ के लिए मदद

हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि

जोहार माननीय मुख्यमंत्री @himantabiswa जी,

आपदा की घड़ी में झारखण्ड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। माँ कामाख्या से मैं विनती करता हूँ कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन-यापन शुरू करेंगे।

Hemant Assam flood

हिमंता ने हेमंत का कहा शुक्रिया

हेमंत सोरेन द्वारा भेजी गई इस मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड की ओर से दो करोड़ रुपए की मदद मिली है । इसके लिए झारखंड के लोगों और  हेमंत सोरेन का आभार ।

See also  झारखंड बना 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी का चैंपियन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

हिमंता कर रहे हैं हेमंत पर वार

हिमंता बिश्वा सरमा झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी है । उनका दौरा लगातार हो रहा है । जब से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है तब से हर सप्ताह वे झारखंड आ रहे हैं और हेमंत सोरेन पर प्रहार कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now