रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन पर राज्य के होमगार्ड जवानों को सौगात दी है। उन्होने होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि देने को स्वीकृति दे दी है।
झारखंड में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल और सीएम के सचिव बदले
अब होमगार्ड के जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि के रूप में 1088 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किये जाने का प्रस्ताव है। अभी होमगार्ड जवानों को 500 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जाता है। इस समय होमगार्ड जवानों की संख्या तीन हजार पांच सौ सताईस है। गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने होमगार्ड जवानों की दैनिक राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अगली कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।



