जयराम महतो के इलाके को चमकाएगी हेमंत सरकार, तोपचांची झील को बेहतरीन टूरिस्ट सेंटर बनाने की तैयारी

हेमंत कैबिनेट में 12 एजेंडों पर लगी मुहर, MSME विशेष छूट विधेयक को मंजूरी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली में संशोधन 

रांचीः झारखंड सरकार जयराम महतो के पैतृक घर तोपचांची का रंग-रुप बदलने वाली है । तोपचांची झील को बेहतरीन टूरिस्ट सेंटर बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान है। राज्य सरकार धनबाद जिला स्थित तोपचांची झील को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने निमित्त बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रही है।

तोपचांची झील की सूरत बदलेगी 


hemant soren with sudivya sonu

पर्यटन हब बनेगा झारखंड

तोपचांची लेक का पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्यकरण कराकर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृति की आंचल में बसा राज्य है। यह राज्य जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से घिरा है, इस राज्य की खूबसूरती से देश एवं दुनिया के लोग परिचित हो इस निमित्त टूरिज्म की संभावनाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड पर्यटन हब के रूप में पहचाना जा सके इसके लिए पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा नगर विकास विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

WhatsApp Image 2025 01 10 at 18.27.36 1

हेमंत सोरेन ने दिए अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के समक्ष  अधिकारियों ने तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधित कार्ययोजना का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक को विकसित किए जाने संबंधित प्रारूप के हरेक पहलुओं से अवगत हुए तथा बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए।

Raghubar Das से BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने किया किनारा! जानिये क्यों फ्लॉप हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का मेगा ज्वाइनिंग शो

तोपचांची झील और उसके आसपास 33 एकड़ भूमि टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है, जिसमें रिजॉर्ट, जंक्शन, प्लाजा, एक्टिविटी पार्क, सेंट्रल पार्क, नेचर पार्क, मोटर स्पोर्ट्स पार्क, म्यूजिक पार्क, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, बोटिंग, गो कार्ट जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री  सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग  सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव मौजूद थे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now