रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाबवाले क्षेत्र के गहराने से बंगाल सहित झारखंड पर इसका व्यापक असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक है। अब तक झारखंड में 1156.3 मिमी बारिश हो गयी है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 1976 में रांची में 624.0 मिमी बारिश र्हु थी। वहीं एक दिन में सबसे अधिक वर्ष 2010 में 12 सितंबर को 205.8 मिमी बारिश हुई थी।
Leopard in Ranchi: रांची की घनी आबादी वाले इलाके में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
24 सितंबर को रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां व पूर्वी सिंहभूम इलाके में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 सितंबर को भी गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इधर रांची में बादल छाये रहेंगे व बारिश हो सकती है। राज्य के कई इलाकों में 26 सितंबर को भी वज्रपात व बारिश हो सकती है। मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ में 109 मिमी बारिश हुई। चाईबासा में 18 मिमी, रांची में 16 मिमी, जमशेदपुर में 15.3 मिमी और बोकारो में 03 मिमी बारिश हुई।










