झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची हो गया पानी-पानी, 5 लोगों की गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची हो गया पानी-पानी, 5 लोगों की गई जान

रांचीः मौसम विभाग ने 15 जुलाई को साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रूख बिहार की ओर होने की संभावना जताई है। इससे झारखंड के कई जिलों के लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के चार जिलों-गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे।

चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
राजधानी रांची में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार की सुबह भी रांची में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में रांची में 52.4 मिमी बारिश हुई है। 40 दिनों में 736.4 मिमी बारिश रांची में रिकार्ड किया गया है। रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, एक घायल है। रांची में भारी बारिश से ध्वस्त डोरंडा बटन तालाब का किनारा बह गया, जिससे तालाब घाट धराशायी हो गया।

See also  झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बोलेरो ने 3 को रौंदा; तीनों की मौत
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे अगले चार दिनों तक संताल के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं तेज हवा व वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले चार दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है। झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, इससे जुड़ा हुआ निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद बारिश के आसार हैं।

अमित शाह ने बाबूलाल और चंपाई सोरेन के साथ की बैठक, प्रदेश बीजेपी संगठन को लेकर हुई चर्चा
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ में बारिश की उफनती नाली में मछली मारने के क्रम में गुरुवार को एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उधर, गुरुवार को ही जामताड़ा के खजूरी-जोड़बहिंगा सड़क पर वज्रपात से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला प्रखंड के बड़ारामपुर की पंचायत समिति सदस्य अरोती और उनके पति पांडु के रूप में की गई। उधर, बुधवार की देर शाम जामताड़ा के भाजपा नेता कालीपाथर निवासी शिवधन हेंब्रम की मिट्टी का घर ढहने से उनका ढाई वर्षीय पुत्र मनीष हेंब्रम और मां की मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी इलाजरत है।

See also  बारिश का कहरः रजरप्पा में दुकानें तेज बहाव में बह गई, बोकारो में पुल का स्पेन ध्वस्त, देवघर में रेल लाइन पर पानी, पलामू में कोयल नदी उफान पर

जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत
राज्य में 17 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है। एक जून से लेकर 10 जुलाई तक रांची में 736.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 296.1 मिलीमीटर बारिश से 149 प्रतिशत अधिक मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। हालांकि इससे जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इस कारण राज्य में अगले चार दिन बारिश हो सकती है।
बुधवार रात से हो रही बारिश के चलते राज्य में नदी-नाले पानी से भर गए हैं। कई नदियां लाल निशान से ऊपर आ गए हैं। उधर, कोडरमा बाजार में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रोड तालाब में तब्दील हो गई है।

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
राज्य में एक जून से अब तक (40 दिन) 482.8 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 285.6 मिमी बारिश से 69% अधिक है। पांच जिलों देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। लातेहार का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.1 डिग्री और अधिकतम सरायकेला खरसांवा का सबसे अधिक 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।

See also  लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now