रांचीः झारखंड CID के साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। CID के साइबर क्राइम ब्रांच में करीब 2 करोड़ 99 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी दिनेश कुमार झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है।
निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
CID के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा साइबर अपराधियों के द्वारा किए गए बड़ी ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा जमशेदपुर में छापेमारी कर दिनेश कुमार नामक साइबर ठग गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड में माओवादियों का तांडव, रंगरा-करमपाड़ा रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ाया
CID के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा प्रेस रिलीज कर दी गई जानकारी के अनुसार CID के साइबर क्राइम थाने में कांड संख्या 88/2025 दर्ज किया गया था। दर्ज कांड में वादी के द्वारा यह बताया गया था कि टेलीग्राम ऐप पर संचालित ग्लोबल इंडिया साइट के लिंक को क्लिक करने पर शिकागो बोर्ड ऑफ ऑफ एक्सचेंज में एक ऑनलाइन खाता खोलकर मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों का लालच देते हुए निवेश के लिए विभिन्न बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 99 लाख रुपए का साइबर अपराधियों के द्वारा अवैध हस्तांतरण करते हुए ठगी कर लिया गया था। जब CID के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा कांड का अनुसंधान शुरू किया गया तब जमशेदपुर पुलिस की सहायता से दिनेश कुमार नाम के साइबर ठाकुर गिरफ्तार किया गया है।
शक्तिवर्धक दवा खाकर करता था सेक्स, विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या
CID के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिस बैंक खाते में साइबर अपराधियों ने ठगी के पैसे को ट्रांसफर किया था, उसमें पहले से ही करोड़ों रुपए के निवेश संबंधी धोखाधड़ी के मामले पूर्व से दर्ज थे। ऐसे ही मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भी ठगी का मामला दर्ज है। CID के साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार पूरे मामले की जांच आगे भी जारी है ताकि इस अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों, संचालक और उनके डिजिटल संपत्तियों का पता लगाया जा सके।
हरिद्वार के होटल में गंदा काम, 8 लड़कियां गिरफ्तार; डिमांड पर भेजी जाती थीं बाहर
साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार कांड में संलिप्त इंडसइंड बैंक अकाउंट में एक दिन में एक करोड़ 15 लाख रुपए क्रेडिट हुआ था। इस मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस खाते के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में एक और झारखंड में एक शिकायत दर्ज है।



