‘मेरी कमर को छुआ, अश्लील इशारे किए और…’, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने करनाल कार्यक्रम के बाद सुनाई आपबीती

mouni-roy

टीवी सीरियल ‘नागिन’ व ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वह अपमानित महसूस कर रही हैं। मौनी रॉय ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द साझा किया। पोस्ट में लिखा कि, मैं आहत हूं, प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा, अंडर गारमेंट्स पर मिले स्पर्म के अवशेष; FSL रिपोर्ट में पुष्टि

मौनी रॉय ने पोस्ट में लिखा- करनाल में एक जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और फैमिली के सदस्य (सभी पुरुष) फोटो खिंचवाते वक्त मेरी कमर पर हाथ रख रहे थे। अश्लील इशारे किए व गंदे कमेंट्स किए।

मौनी ने एक लंबी चौड़ी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बारे में बात की। मौनी ने बताया कि उनके बार-बार मना करने के बावजूद उन पर गुलाब के फूल फेंके गए। एक्ट्रेस ने बताया कि इससे उन्हें बहुत ही ज्यादा अपमानित महसूस हुआ और वो अभी भी मानसिक तौर पर उससे बाहर नहीं आ पाई हैं।

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में बात करते हुए लिखा, ‘पिछले हफ्ते करनाल में एक कार्यक्रम था और मैं वहां के लोगों के व्यवहार से बेहद निराश हूं, खासकर दो अंकल जो हमारे दादा-दादी की उम्र के होंगे बहुत ही गलत व्यवहार कर रहे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और मैं मंच की ओर बढ़ी, अंकल और परिवार के सदस्य जिसमें सभी पुरुष थे मेरी ओर तस्वीरें खींचने के लिए बढ़े और मेरी कमर पर हाथ रखा। जब मैंने उनसे कहा ‘सर, कृपया अपना हाथ हटा लें’, तो उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।’

SC के जज उज्ज्वल भुयान ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘न्यायपालिका की आजादी को सिस्टम के अंदर ही खतरा’

mauni-ray-post

मौनी ने कहा कि स्टेज पर पहुंचते ही बात और बिगड़ गई। उन्होंने आगे लिखा – ‘दो अंकल ठीक मेरे सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट कर रहे थे, मुझे अश्लील इशारे कर रहे थे और गालियां दे रहे थे। मुझे इसका एहसास हुआ और मैंने पहले तो विनम्रता से उन्हें ऐसा न करने का इशारा किया, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। तभी परफॉर्मेंस के बीच में मैं मंच से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही किसी परिवार वाले या आयोजकों ने उन्हें आगे से हटाया।’

mauni-ray-post

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने छोटी बच्चियों और वहां रहने वाली महिलाओं को लेकर चिंता जताई। मौनी ने लिखा- ‘अगर मुझ जैसी किसी को यह सब झेलना पड़ रहा है, तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि नई लड़कियां जो काम करना और शो करना शुरू करती हैं, उन पर क्या बीतती होगी। मैं अपमानित और सदमे में हूं और चाहती हूं कि अधिकारी इस असहनीय व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करें।’

बता दें, शुक्रवार रात को होटल नूरमहल में तरावड़ी के चावल निर्यातक डबल चाबी के मालिक बाबी गोयल के बेटे अक्षत की शादी थी। इस दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय व एक अन्य एक्ट्रेस स्टेज परफार्मेंस के लिए बुलाई थी। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

राहुल सिंह गैंग ने मांगी व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now