- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पश्चिमी सिंहभूम में बालू माफियाओं का बोलबाला! गोइलकेरा से रातभर दौड़ते हैं सैकड़ों हाइवा, अवैध खनन पर उठे सवाल

पश्चिमी सिंहभूम में बालू माफियाओं का बोलबाला! गोइलकेरा से रातभर दौड़ते हैं सैकड़ों हाइवा, अवैध खनन पर उठे सवाल

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू माफिया क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रातभर चलता है।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.35.46 AM
ग्रामीणों के अनुसार सूर्यास्त होते ही बालू लदे वाहनों की आवाजाही तेज हो जाती है और पूरी रात यह सिलसिला जारी रहता है। भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़कों की स्थिति प्रभावित हो रही है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि नदी घाटों और पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने से माफियाओं के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।

See also  Jharkhand Naxal News: बाजार में हड़िया पी रहे युवक को नक्सलियों ने पहले डंडे से पीटा, फिर कनपटी में मार दी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now