डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।उनके खिलाफ पुणे में तिरंगे के अपमान के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस कर रही जांच कर रही है।बीते रविवार भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसी पहली टीम बनी, जिसने अपने खिताब का बचाव किया। भारत की जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गए। कई भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगो ओढ रखा था। इसमें हार्दिक पांड्या भी थे। तिरंगा ओढ़े हार्दिक ने जमकर जश्न मनाया।सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को किस भी किया।
T20 World Cup में जीत के बाद Ishan Kishan के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, क्रिकेटर ने जीत पर बहन को किया याद, एक दिन पहले हुई थी मौत
पुलिस कर रही आरोपों की जांच
पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 की जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। वकील वाजेद खान द्वारा दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंड्या ने जश्न मनाते समय तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार किया, जो राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत अपराध है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, पुलिस फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है।
’10 साल का क्रिकेट बाकी, 10 खिताब और जीतने हैं’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पांड्या ने सभी 9 मैच खेले, जिसमें 27.12 की औसत के साथ 217 रन बनाए।इसके अलावा, 9 विकेट भी हासिल किए।खिताबी जीत के बाद पांड्या ने कहा, “मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और मैं 10 और ICC खिताब जीतना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।” घरेलू मैदान पर जीत और खिताब बचाने पर पंड्या ने कहा, “यह काफी भावुक पल है। भारत में वर्ल्ड कप जीतना और लोगों का उत्साह देखना अद्भुत है। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। कल से ही मुझे यकीन था कि हम चैंपियन बनने वाले हैं। मेरे मन में सिर्फ एक ही विश्वास था कि इसका कोई दूसरा नतीजा नहीं होगा। हार का ख्याल भी नहीं आया. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं।”हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।उस मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम ओवर फेंका था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अंतिम पलों में गेंद उनके हाथों में थी।पांड्या ने कहा, “जब मैं इंग्लैंड के खिलाफ 19वां ओवर फेंक रहा था, तब मेरे दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल चल रहा था। मैंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी कहा था कि जब बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छी यादों के बारे में सोचो।”







