- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बेखौफ अपराधीः हाजीपुर सिविल कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर मारी गोली

 

वैशाली : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के तेलिया सराय के पास अज्ञात अपराधियों ने हाजीपुर सिविल कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रंजन कुमार महुआ स्थित अपने घर से हाजीपुर सिविल कोर्ट जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया।
बुधवार को एनएच-22 के तेलिया सराय के पास लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। देखा तो एक युवक का शव सड़क पर गिरा हुआ है, जिसे कुछ की मिनट पहले अपराधियों ने गोली मारी थी। लोगों ने घटना की सूचना सराय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जांच की तो पता चला मृतक रंजन कुमार हाजीपुर सिविल कोर्ट में मुंशी है। महुआ थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव से हाजीपुर सिविल कोर्ट अपने काम पर जा रहा था। तेलिया सराय के पास अपराधियों ने बाइक रूकवाकर युवक को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तीन खोखा को बरामद किया है। मृतक की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसका एक बेटा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  सुखदेव उरांव बने लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित, उपायुक्त ने दिलाई शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now