धनबाद के मैथन में बवालः पूर्व विधायक के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन पर CISF जवानों ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

धनबाद : इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद के मैथन से आ रही है जहां पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर सीआईएसएफ जवानों ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। सीआईएसएफ जवानों के लाठीचार्ज की वजह से कई लोग घायल हो गए है।

lathicharge
डीवीसी प्रशासनिक भवन के समीप अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मासस के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर दुकानदार प्रदर्शन कर रहे थे। डीवीसी क्षेत्र में दुकानों को खाली कराये जाने के विरोध में दुकानदार प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान सीआईएसएफ जवानों ने दुकानदारों और मासस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। दुकान खाली कराये जाने के नोटिस के बाद भड़क गए थे और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

dhanbad ghayal
प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और प्रदर्शनकारियों को सीआईएसएफ जवानों के खदेड़ दिया। भगदड़ वाली स्थिति में दुकानदार डीवीसी क्षेत्र से भागे इस दौरान कई लोगों की बाइक सड़क किनारे गिर गया। दुकानदारों पर हुए लाठीचार्ज का पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने विरोध और निंदा की है।

See also  ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-'मारकर मुंह फोड़ देंगे', पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा

maithan

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now