- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

मोदी-नीतीश के साथ मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कार्रवाई, गुजरात पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोदी-नीतीश के साथ मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कार्रवाई, गुजरात पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डेस्कः बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद नेताओं को लेकर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिला। हाल में बीते दिनों पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और लोकगायिका सह अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर को लेकर आपत्तिनजक पोस्ट किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पटना के PMCH में युवती से छेड़खानी, ECG जांच के दौरान निजी अंगो को छूने लगा कर्मचारी
इंस्टाग्राम से किया था पोस्ट: गुजरात पुलिस ने जामनगर से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने की है। दरभंगा पुलिस के अनुसार बहेड़ी थाना के उजैना गांव का रहने वाला पंकज कुमार ने अपने इंस्टाग्राम ‘पंकज यादव ऑफिसियल’ आईडी से शुक्रवार को पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और मैथिली ठाकुर को लेकर आपत्तिनजक तस्वीर और रील शेयर किया गया।

झारखंड के दुमका में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पत्नी और दो बच्चों से दूर खेत में मिला पति का शव
गुजरात में मिला लोकेशन: इस तरह के पोस्ट सामने आते ही दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने साइबर थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी। इंस्टाग्राम आईडी का लोकेशन ट्रेस किया गया तो वह गुजरात में बताया।

खान सर से पढ़ने गई लड़की, गुजारा करने को ढूंढी पार्ट टाइम जॉब, तभी पहुंच गई रेड लाइट एरिया
आरोपी गुजरात से गिरफ्तार: इसके बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात पुलिस को इसकी जानकारी दी। गुजरात की जामनगर पुलिस ने पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गयी है। आरोपी को बिहार लाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी की पुष्टि साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।

कोल माफिया के 44 ठिकानों पर छापेमारी पूरी, 14 करोड़ रुपये नकदी समेत क्या-क्या मिला
कौन है पंकज कुमार: जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता के निधन पर वह गांव आया था। इसके बाद फिर से गुजरात चला गया।वहीं से उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिनजक पोस्ट की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now