खान सर से पढ़ने गई लड़की, गुजारा करने को ढूंढी पार्ट टाइम जॉब, तभी पहुंच गई रेड लाइट एरिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2025

bihar-khan-sir-coaching

किशनगंजः बिहार के किशनगंज जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बहादुरगंज के प्रेम नगर रेड लाइट एरिया से किसी तरह जान बचाकर भागी एक नाबालिग लड़की स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस तक पहुंची। जैसे ही उसने अपनी कहानी सुनाना शुरू किया, वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए।

उसने बताया कि वह खान सर का पास कोचिंग पढ़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन पार्ट जॉब ढूंढ़ना महंगा पड़ गया। लड़की मध्य प्रदेश के एक गरीब परिवार की रहने वाली है। पढ़ाई लिखाई में तेज थी और आगे बढ़कर कुछ बनना चाहती थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी।

कोल माफिया के 44 ठिकानों पर छापेमारी पूरी, 14 करोड़ रुपये नकदी समेत क्या-क्या मिला

परिवार उसकी शादी जल्द कर देना चाहता था, जिससे उसका भविष्य अंधेरे में चला जाता। इसी दौरान उसे खान सर के बारे में पता चला। वो शिक्षक जो पैसों की बाधा को तोड़कर बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं। लड़की की आंखों में उम्मीद जगी और वह बिना देर किए पटना पहुंच गई।

See also  64 साल बाद पूरा हुआ मोहब्बत का ख्वाब, बुजुर्ग जोड़े की हुई अनोखी शादी; इंटरनेट पर हलचल

खान सर ने पढ़ाने के लिए तो हामी भर दी, लेकिन रहने-खाने का खर्च खुद उठाने को कहा। इसके बाद लड़की नौकरी की तलाश में भटकने लगी। उसने सोचा कि कोई सरकारी या निजी स्थान पर पार्ट-टाइम काम मिलेगा, जिससे वह अपनी पढ़ाई भी संभाल लेगी। लेकिन यहीं उसकी जिंदगी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

किसानों के बीच इतना भय क्यों? गले में लोहे की कील वाली कॉलर पहनने को मजबूर

नौकरी की तलाश में कुछ दलालों के संपर्क में आ गई, जिन्होंने उसे मदद का भरोसा दिया। लड़की मासूम थी और उनके जाल में फंस गई। उसे किशनगंज ले जाया गया, जहां बिसनपुर रेड लाइट एरिया में उसे बेच दिया गया। वहां से उसे जबरन प्रेम नगर भेजा जाता था, जहां धंधे में धकेलने की कोशिश होती।

लेकिन लड़की ने हिम्मत नहीं हारी। एक सही मौके के इंतजार में वह भाग निकली और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। बहादुरगंज चेयरमैन के पति ने उसे सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाया। लड़की की रोती-बिलखती दास्तां सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग भी दंग रह गए। जनप्रतिनिधियों ने तत्काल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे उसे लेने किशनगंज पहुंच रहे हैं।

See also  हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या, नाबालिग बेटा कमरें के कोने में बैठकर सबकुछ देखता रहा

4 दिन बाद बदल जाएगा झारखंड का मौसम, पड़ेगी भीषण ठंड; IMD का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now