Hemant का शपथ ग्रहण: थोड़ी देर में राजभवन में तीसीरी बार शपथ लेंगे हेमंत, यहां देखिए Live

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2024

विधानसभा में आज विश्वासमत पेश करेंगे हेमंत सोरेन, दोपहर में होगा कैबिनेट का विस्तार

रांची: राजभवन ने  INDIA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया और शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया है । हेमंत सोरेन, राजेश ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता और विनोद सिंह को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण की जानकारी देने के लिए बुलाया था । हेमंत सोरेन ने आधिकारिक तौर से आमंत्रण मिलने के बाद राज्यपाल को धन्वयाद देते हुए कहा कि  ‘विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है।’

GOV

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां हेमंत सोरेन के शपथग्रहण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हेमंत सोरेन अब 7 जुलाई की जगह आज शाम 5 बजे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

 

राजभवन में कल्पना सोरेन भी हेमंत सोरेन के साथ गई थीं। विधायक बनने के बाद कल्पना सोरेन अब सक्रिय तौर से सरकार निर्माण में नजर आ रही हैं। सीपीआईएमएल के विधायक विनोद सिंह , आरजेडी विधायक और मंत्री सत्यानंद भोक्ता और  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे ।

See also  गोरखपुर के 5 होटलों में चल रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप पर तय होता था लड़कियों का रेट, 3 गिरफ्तार

kalpnaa

तीसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

चंपाई को मिलेगी नई जिम्मेदारी

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन नाराज बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अभी हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। सूत्रों की माने तो हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन को झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष पद के रूप में नई जिम्मेदारी देने को तैयार हैं।

See also  फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ BPSC ने लिया एक्शन, अभ्यर्थी और मीडिया संस्थान को भेजा लीगल नोटिस

इस्तीफा लिए जाने से नाखुश हैं Champai Soren! चर्चा के बीच हो गए थे भावुक, हेमंत ने मनाया

Hemant Soren के लिए फ्लोर टेस्ट मुश्किल या आसान, जानें बहुमत का गणित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now