राज्यपाल ने रांची के पुराना विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2024

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष, पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति हेतु प्रार्थना की।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य श्री सी.पी. सिंह तथा विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

See also  नीतीश कुमार के सुशासन के सिपाही करते हैं खुलेआम फायरिंग और गुंडागर्दी, पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now