शहीद CRPF जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों के IED ब्लास्ट के हुए थे शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

शहीद CRPF जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों के IED ब्लास्ट के हुए थे शिकार

रांचीः राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर CRPF के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 18.24.23 038d429b

झारखंड-ओडिशा बॉडर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में CRPF जवान शहीद
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से CRPF, 134वीं बटालियन के ASI सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

See also  सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

WhatsApp Image 2025 06 14 at 18.24.22 56905a8e

हेमंत सोरेन से सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के पूर्व कुलपति ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने यूनेस्को की को-चेयर पर्सन बनने पर सोनाझारिया मिंज को दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “IED विस्फोट में एक CRPF जवान शहीद हुए हैं। एक ऑपरेशन के दौरान ये घटना घटी है। विगत कई वर्षों में झारखंड और आसपास के राज्यों में लगातार बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं जिसमें बड़ी कामयाबी मिल रही है। इस घटना से हम सभी शोक में हैं। सरकार इस जवान के परिवार के साथ खड़ी है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now