हेमंत सोरेन से सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के पूर्व कुलपति ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने यूनेस्को की को-चेयर पर्सन बनने पर सोनाझारिया मिंज को दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2025

हेमंत सोरेन से सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के पूर्व कुलपति ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने यूनेस्को की को-चेयर पर्सन बनने पर सोनाझारिया मिंज को दी बधाई

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ० सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ० सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 17.18.26 1b6f8df1

रांची में नवीन सरना हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस का विरोध, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। यह राज्य के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा।

See also  बिहार के सांसद ने मांगी झारखंड सरकार से सुरक्षा, पप्पू यादव ने जेड प्लस सुरक्षा को लेकर हेमंत सोरेन को लिख चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now