चाईबासा में शहीद जवान सुनील को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन ने कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

चाईबासा में शहीद जवान सुनील को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन ने कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

रांचीः शनिवार को चाईबासा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान कांस्टेबल सुनील धान को रांची के टेंडर ग्राम स्थित जगुआर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीरगति को प्राप्त जवान को श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद शहीद के परिजनों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ढ़ाढस बंधाया।

23951243 sahid1

रांची में NIAके जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने को जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला
शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार का साथ हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद पूरे देश की समस्या है, जो अब समाप्ति की ओर है। हमारे जवानों की आहुति जाया नहीं जाएगी। शहीद जवान झारखंड के मुख्य सचिव ,डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी रांची, डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now