रांचीः शनिवार को चाईबासा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान कांस्टेबल सुनील धान को रांची के टेंडर ग्राम स्थित जगुआर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीरगति को प्राप्त जवान को श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद शहीद के परिजनों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ढ़ाढस बंधाया।
रांची में NIAके जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने को जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला
शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार का साथ हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद पूरे देश की समस्या है, जो अब समाप्ति की ओर है। हमारे जवानों की आहुति जाया नहीं जाएगी। शहीद जवान झारखंड के मुख्य सचिव ,डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी रांची, डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।