पहली नौकरी पर 15 हजार देगी सरकार, जीएसटी में भी दिवाली तक सुधार…लाल किले से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेताया…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2025

pm modi lal quila

नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। 103 मिनट तक चला यह भाषण न केवल पीएम मोदी का, बल्कि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस संबोधन रहा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिन्दूर में मिली सफलता की सराहना करते हुए सशस्त्र बलों के साहस को नमन किया। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत परमाणु धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा।

पीएम मोदी ने कहा है कि “आज 15 अगस्त है। आज हम देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए की योजना शुरू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर रहे हैं। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं, नए रोजगार के अवसर देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। “

See also  FIITJEE के मालिक डीके गोयल के खिलाफ बड़ा एक्शन, ED 10 ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण और रोज़गार सृजन पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देशभर में नए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। आम जनता को राहत देने के लिए पीएम मोदी ने नए जीएसटी सुधारों का ऐलान किया, जो इस साल दिवाली से लागू होंगे। इन सुधारों का मकसद रोज़मर्रा की ज़रूरतों की वस्तुओं के दाम कम करना है।

देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र की शुरुआत की, जिसके तहत आधुनिक और शक्तिशाली हथियार प्रणाली विकसित की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पीएम मोदी का यह ऐतिहासिक संबोधन स्वतंत्रता दिवस पर भविष्य की विकास योजनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश देता है।

See also  झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

https://www.youtube.com/live/kjwI4JETjbE?si=Eg0JxXkR2hpbTh6h 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now