गिरिडीह के पूर्व विधायक और JMM नेता ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई शोक संवेदना

गिरिडीह के पूर्व विधायक और JMM नेता ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई शोक संवेदना

रांचीः गिरिडीह के पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुभवी नेता ज्योतिन्द्र प्रसाद का गुरूवार को निधन हो गया। जमुआ प्रखंड के रहने वाले ज्योतिन्द्र प्रसाद ने गांधीवादी विचारों के साथ सार्वजनिक जीवन को जिया था। ज्योतिन्द्र प्रसाद के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गिरिडीह के पूर्व विधायक आदरणीय श्री ज्योतिन्द्र प्रसाद जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। मजदूरों के हक-अधिकार की बुलंद आवाज थे स्व ज्योतिन्द्र प्रसाद जी।
मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

See also  हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में TMC उम्मीदवार के लिए मांगा वोट, कहा-BJP ने समाज में भर दिया हैं जहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now