JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से सरकार का इनकार, हज़ारीबाग़ के जिस स्कूल में सील टूटने का लगा आरोप उस पर दी गई सफाई

JSSC CGL परीक्षा के नई तारीख का एलान, 21 और 22 सितंबर को होगी परीक्षा

हज़ारीबाग़: 22 सितंबर को आयोजित JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम दिन, जैक एंड जिल स्कूल के परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र की सील खुली होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। प्रेस और मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित केंद्र अधीक्षक से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई।

हज़ारीबाग़ प्रशासन ने दी सफ़ाई

केंद्र अधीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि परीक्षा की सभी गतिविधियां सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुईं। सभी प्रश्न पत्र आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए सील्ड लिफाफों में थे, जिन्हें अभ्यर्थियों की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी पुष्टि स्वयं उपस्थित अभ्यर्थियों ने भी की। इसके साथ ही, केंद्र अधीक्षक ने यह भी अवगत कराया कि जेएसएससी और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों और एसओपी का सख्ती से पालन किया गया है।

बीजेपी ने लगाया आरोप

ग़ौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष कुमार कुमार बाबरी ने सरकार पर प्रश्नपत्र लीक कराने का आरोप लगाया था सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों  सील  टूटे होने का आरोप लगा रहे थे जिसके बाद इस बात की आशंका जतायी गई कि पेपर लीक हो गया है । विपक्ष इस पर सरकार के ख़िलाफ़ हमला कर रहा था जिसके बाद सरकार की तरफ़ से इस मामले में सफ़ाई आयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now