झारखंड में मालगाड़ी डिरेल, 18 बोगी पटरी से उतरी, बड़ा रेल हादसा टला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

डेस्कः गुरूवार को झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा टल गया। इसमें एक पत्थर लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया। हादसे में जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची। लेकिन रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट की है। घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 09.33.53 a73b08ab

झारखंड में IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
जानकारी के अनुसार,मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गई। हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Goods train derailment in Sahibganj

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष रहते एक बार भी नहीं हुई BJP कार्यसमिति की बैठक, ढाई साल पहले हुई थी अंतिम बार बैठक
मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

See also  JJMP सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का दिया गया चेक, 50 मामलों में था वांछित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now