कांग्रेसी मंत्री के बिगड़े बोल… मेकअप खराब हो जाता तो पता नहीं चलता, कंगना है या कंगना की मां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2024

jagat_singh_negi_Kangna

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत को लेकर विवादित टिप्पणी की है। नेगी ने कहा कि यदि कंगना बारिश में हिमाचल आतीं तो उनका मेकअप खराब हो जाता और फिर पता नहीं चलता कि कंगना हैं या उनकी मां। जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में भाषण के दौरान यह आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विधानसभा में नेगी ने कहा, ‘हम कितने समय के अंदर पीड़ितों को राहत दे सकते हैं। अभी कहीं बादल फट गया और दो दिन बात पहुंच जाएं। जैसे कंगना ने किया। कंगना ने ट्वीट किया कि कुछ अधिकारियों-विधायकों ने कहा कि हिमाचल में रेड और येलो अलर्ट है, इसलिए आप अभी मत आओ। जबकि उनके चुनाव क्षेत्र में 24 लोक जान गंवा चुके थे। मंडी में 9 लोगों की की जान जा चुकी थी।

सांवली कहकर पत्नी को घर से धक्के मारकर निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी

विधायकों में तो शायद जयराम जी होंगे जिन्होंने कहा होगा कि अभी मत आओ। अधिकारियों का पता नहीं कौन थे वे अधिकारी। जब सबकुछ ठीक हो गया तब पहुंचीं वहां पर।’ इसके बाद भी नेगी ने एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना पर बोलना जारी रखा और आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला का मामला

उन्होंने कहा, ‘बारिश में वैसे भी नहीं आना था उन्होंने, सारा मेकअप खराब हो जाना था। कंगना है या कंगना की मां, पता ही नहीं लगना था।’ इस दौरान कुछ विधायकों के हंसने की आवाज भी आती है। नेगी ने कहा कि कंगना सबकुछ ठीक होने के बाद घड़ियाली आंसू बहाकर चली गईं। वैसे भी क्या करना था, बड़ी-बड़ी बातें करती हैं।

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक्स हैंडल से कंगना को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया था। इस पर काफी हंगामा मचा था। अब एक बार फिर नेगी के बयान पर हंगामा हो रहा है।

ट्रक चला रहे क्या? पाकिस्तानी एयरलाइन के पायलट ने ऐसा क्या किया कि लोग पूछने लगे सवाल, VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now