गुमला के घाघरा में एक करोड़ से अधिक के सोने की लूट, कैश भी ले उड़े बदमाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

गुमला के घाघरा में एक करोड़ से अधिक के सोने की लूट, कैश भी ले उड़े बदमाश

डेस्कः झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ के बाद गुमला जिले के ज्वेलरी शाॅप में लूट की एक बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। गुमला के घाघरा थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित हरि ओम ज्वेलर्स में सोमवार शाम एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। तीन हथियारबंद अपराधियों ने हरि ओम ज्वेलर्स के संचालक शशांक सोनी को हथियार का भय दिखाकर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए।
बताता जाता है कि गुमला जिले के घाघरा के जाने-माने व्यवसायी सह हरिओम ज्वेलर्स के मालिक शशांक सोनी प्रतिष्ठान बंद कर फूटो रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए तीन अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल से पहुंचे और हरि ओम ज्वेलर्स के मालिक को हथियार के बल पर रोक लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनके पास मौजूद बैग छीन लिया, जिसमें काफी मात्रा में जेवरात और नकदी रखा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अपराधी तेजी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रखा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

See also  खूंटी पुलिस ने PLFI के 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now