गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2024

गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

गोड्डा: लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के अंदर का कलह अब सामने आ रहा है। खासतौर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और बीजेपी विधायकों के बीच टकराव अक्सर देखा जा रहा है। गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे सारठ से बीजेपी विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं के एक गुट ने रणधीर सिंह गो बैक के नारे लगाए।

सीता सोरेन के तेवर पड़े नरम: BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने किया राजनीतिक सरेंडर, क्या मुलाकात से कड़वाहट हो जाएंगे खत्म!
गोड्डा मिशन चौक स्थित विवाह भवन में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का एक गुट बीजेपी विधायक अमित मंडल और रणधीर सिंह के पक्ष में दिखा तो एक गुट इनके विरोध में था और उन्होने रण्धीर सिंह गो बैक के नारे लगाए। गोड्डा विधायक अमित मंडल ने स्थिति संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। रणधीर सिंह भी नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारे लगाना बंद नहीं किया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि जब रणधीर सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो कार्यकर्ताओं का दोनों गुट एक दूसरे से उलझ गया।

See also  निशिकांत दुबे और विद्युतवरण महतो सहित 17 सांसद को संसद रत्न पुरस्कार, समितियों की रिपोर्ट के आधार पर हुआ चयन

Odissa के Governor रघुवर दास के बेटे ललित कुमार ने कर दिया कांड,राजभवन के कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी का लगा आरोप
कार्यकर्ताओं के समारोह में हंगामा और विरोध को लेकर जब रणधीर सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होने कहा कि किसी खास व्यक्ति के इशारे में ये सब किया गया है और गो बैक के नारे लगवाये गए है। वही जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप सांसद निशिकांत दुबे का विरोध करते है तो उन्होने कहा कि जो बात सही है वो बात बोलूंगा, चाहे सांसद ही क्यों न हो, उन्हे आईना दिखाता रहा हूं और आगे भी दिखाता रहूंगा। वही अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं के विरोध पर कहा कि आपस में गुटबाजी नहीं है, नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा और मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now