दो लड़कों ने दबा दिया हाथ-पैर, तीसरे ने किया रेप; 15 साल की लड़की से स्कूल के बगल में हैवानियत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड के गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने है। लड़की नौवीं की छात्रा है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके दो सहयोगियों की भी तलाश में जुटी है।

स्कूल के पास ही हैवानियत

मामले में पीड़ित छात्रा ने बिरनी थाना में आवेदन देकर कहा कि सोमवार शाम करीब सात बजे नावाडीह चौक से वापस वह अपने घर आ रही थी। गांव के उमवि राजमनियां के पास इसी थाना क्षेत्र के चानो निवासी सिकंदर सिंह के अलावा अज्ञात दो लड़का पूर्व से घात लगाए थे।

छात्रा ने कहा कि विद्यालय के पास से गुजर रही थी तभी सिकंदर सिंह आया और मेरा मुंह दबा दिया एवं जबरन स्कूल के बगल सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद जबरन मेरे साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो अज्ञात दो लड़कों ने मेरा पैर एवं हाथ दबा दिया। उसके बाद बेहोश हो गई।

See also  पलामू में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के तबादले, SP रीष्मा रमेशन ने कई थाना के प्रभारी को बदला

बिना नोटिस के गिरफ्तारी पर भड़का हाई कोर्ट, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को सुनाई सजा

सड़क के किनारे मिली बेहोश

लड़की ने बताया कि कुछ देर बाद चाचा आए और मुझे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल लाये। पीड़िता के चाचा ने बताया कि भतीजी की उम्र 15 वर्ष है। जब बच्ची को बाजार से आने में देर होने लगी तो वेलोग उसकी खोजबीन करने लगे। बच्ची सड़क के किनारे बेहोश अवस्था में पड़ी थी तथा पीड़ा से कराह रही थी।

इलाज के बाद घर आने पर उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मुझे राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। जांच करवाने को लेकर तैयार हूं।

इधर बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि सूचना मिलते ही छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

See also  बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार 3 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा,2 दिन बाद प्रमोशन होना था

शांदी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध, फौजी पर गर्भपात कराने का भी आरोप

दुष्कर्म मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। दूसरी ओर भाजपा नेता लक्ष्मण दास ने पुलिस से अन्य दो युवकों को भी अविलंब गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बिरनी उप प्रमुख सह रविदास समाज के प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने कहा कि विधानसभा चुनाव होने में एक माह भी नहीं बीता है कि अभी से ही दलितों पर हमला होना शुरू हो गया है।

दलित नाबालिग बच्ची के साथ बहुत ही घिनौना अपराध हुआ है। आरोपी को कठोर से कठोर सजा हो और शेष अज्ञात आरोपियों की पहचान कर पुलिस शीघ्र गिरफ्तारी करे। भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना एक जघन्य अपराध है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करे।

See also  झारखंड वाले कृपया ध्यान दें! आज से इन ट्रेनों का बढ़ गया किराया, देखिए पूरी लिस्ट

एसडीपीओ ने इस मामले में बताया कि दुष्कर्म मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। खबर लिखे जाने तक आरोपी के साथ बिरनी थाना में पूछताछ की जा रही है।

वैशाली में सुबह NIA की पड़ी रेड, एक घर को खंगाल रही टीम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now