चलती बस में अचानक लड़की की हो गई मौत, शरीर पर चिपके मिले 26 आईफोन; हैरत में पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2025

lady-death

डेस्कः ब्राजील में एक 20 वर्षीय एक लड़की की मौत के बाद स्थानीय अधिकारी हैरत में पड़ गए हैं। कथित तौर पर बस में सफर कर रही लड़की अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ी। कुछ देर बाद ही लड़की की मौत हो गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह और भी रहस्यमई था। मौत के बाद जब लड़की के शव की जांच की गई तो उसके शरीर पर करीब दो दर्जन आईफोन चिपके मिले। लड़की ने टेप की मदद से इन मोबाइल फोन्स को अपने शरीर पर चिपका रखा था जिसे देखकर अधिकारी हैरान हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 29 जुलाई की है। लड़की की मौत तब हुई जब बस ब्राजील के ग्वारापुआवा शहर के एक रेस्टोरेंट के पास रुकी थी। बस में महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद इमरजेंसी मदद बुलाई गई। हालांकि लड़की को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका। कथित तौर पर लड़की को दिल का दौरा पड़ा था।

See also  पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज

AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी, कहा- अगर चैटबॉट ने अपनी भाषा बना ली तो…

मौत के बाद जब शव की जांच की गई तब डॉक्टरों को महिला के शरीर पर कई पैकेट चिपके हुए दिखाई दिए। जब इन पैकेट्स को खोला गया तो उनमें एक दो नहीं, बल्कि 26 iPhone मिले। फोन शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चिपके हुए थे। वहीं लड़की के सामानों से शराब की कई बोतलें भी मिली हैं।

हालांकि अब तक लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों को शक है कि लड़की इन मोबाइल फोन की तस्करी कर रही थी। फिलहाल लड़की के सामानों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ेंः

तस्वीरों में शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर…

अंतिम जोहार शिबू सोरेन: हेमंत-बसंत के कंधों पर दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी जनता, पक्ष -विपक्ष सबने दी श्रद्धांजलि

तस्वीरों में शिबू सोरेन का अंतिम सफर: दिल्ली से रांची तक गमगीन जल-जल-जमीन

See also  बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई,रोहतास में आदेशपालक एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now