गांव में आई थी बारात, दो भाईयों के बीच हो गया विवाद, बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2024

सिमडेगा: कोलेबिरा थानाक्षेत्र के डोमटोली सेरेंगटोली में एक दिलदहलाने वाली घटना हुई है। मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान प्रभु सहाय बागे के रूप में की गई है। आरोपी की पहचान पवन बागे के रूप में की गई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात अंबापानी से डोमटोली सेरेंगटोली गांव में बारात आई थी, इसी दौरान दोनों भाईयों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गया, बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में छोटे भाई पवन बागे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के भाई से भी पूछताछ कर रही है।

See also  झारखंड में साइबर ठगों ने 41 माह में खातों से उड़ाये 481 करोड़ रुपये, चीन और दुबई मॉड्यूल से घटना को दिया जा रहा है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now