- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गढ़वा में दुर्गा माता के मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

गढ़वा में दुर्गा माता के मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

गढ़वा: सदर प्रखंड के लखमा गांव में मूर्ति विर्सजन रोकने को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अब रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान भंडरिया थाना क्षेत्र के मतगड़ी में मूर्ति विसर्जन रूट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस लाठीचार्ज के बाद उग्र हुए ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया।

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से रोका, भारी बवाल; पथराव में कई जख्मी
घटना के बाद पूरे मतगड़ी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मतगड़ी में पिछले तीन दिनों से मूर्ति विसर्जन के रूट को लेकर विवाद चल रहा था। मूर्ति विसर्जन के रूट को बदला गया था लेकिन ग्रामीण उसी रूट से मूर्ति विसर्जन को लेकर अड़े हुए थे। रविवार को पुराने रूट से मूर्ति विसर्जन की तैयारी हो रही थी लेकिन इसी को लेकर विवाद हो गया। हंगामा और नारेबाजी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इसके बाद लाठीचार्ज किया तो तनाव और बढ़ गया। बाद में ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया, इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की।

See also  बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी 2 लाख रुपये की सहायता, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रख दी ये शर्त

रांची में दुर्गा पूजा घूमने निकले युवक की पंडाल के बगल में पीट-पीट कर हत्या, नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
घटना की जानकारी मिले के बाद आलाधिकारी गांव में पहुंचे है और मौके पर कैंप कर रहे है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस मामले पर जिले के एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में है, शांति व्यवस्था हो गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूजा समिति के लोगों को बुलाया गया है, पूजा समिति के साथ बातचीत की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now