15 लाख की इनामी जोनल कमांडर श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला कोलकाता से अरेस्ट, सारंडा में घिरे मिसिर बेसरा गुट के 15 नक्सली पुलिस के पास पहुंचे

15 लाख की इनामी जोनल कमांडर श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला कोलकाता से अरेस्ट, सारंडा में घिरे मिसिर बेसरा गुट के 15 नक्सली पुलिस के पास पहुंचे

रांचीः झारखंड की मोस्ट वांटेड महिला माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र के एक गुप्त स्थान से पकड़ा। गिरफ्तार माओवादी नेता बेला नदिया जिले के चकदह की रहने वाली है।
मोस्ट वांटेड बेला पर के खिलाफ झारखंड में दर्ज हैं 23 मामले
बेला के खिलाफ पड़ोसी राज्य झारखंड में कम से कम 23 मामले लंबित हैं। झारखंड पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपए का इनाम रखा था। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के विभिन्न थानों में उसके नाम पर कम से कम 23 शिकायतें हैं दर्ज
कोलकाता पुलिस के दायरे में स्थित उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने से हुई गिरफ्तार
झारखंड और बंगाल में माओवादी गतिविधियों के लिए समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) का करती थी काम

See also  Cyber Crime: रांची के हरमू से चल रहा था साइबर ठगी का इंटरनेशनल गिरोह, सरगना योगेश अग्रवाल समेत पांच गिरफ्तार ,WhatsApp,Telegram के जरिए ठगी

सारंडा में घिरे मिसिर बेसरा गुट के नक्सली पुलिस शरण में
वहीं सारंडा के मंकी फॉरेस्ट में घिरे 53 नक्सलियों में से 15 झारखंड पुलिस के शरण में पहुंच गये हैं। सुरक्षा बलों की लगातार घेराबंदी, दबिश और वार्ता की पहल के बाद यह सफलता हाथ लगी है। इन नक्सलियों में माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा का खासमखास 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अश्विन भी शामिल है। इसके साथ ही 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर चंदन लोहरा, पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर सोहन पुनेई उर्फ रंगा, सबजोनल कमांडर माधई पात्रा, एरिया कमांडर दो लाख की इनामी रजनी मुदगम, एरिया कमांडर सलोनी मुंडा उर्फ पारूल और दस्ता सदस्यों में अनीशा, जेलानी और सपना सहित अन्य नक्सली शामिल हैं।
इधर माधई पात्रा ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि वह मिसिर बेसरा से अनुमति लेकर पुलिस की शरण में आया है। पुलिस अधिकारी नक्सलियों के शरण में आने की खबर पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। संभावना जतायी जा रही है कि इन नक्सलियों से सूचना एकत्र कर पुलिस आगे कुछ और कार्रवाई करे।

See also  बिहार के बांका में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक को टक्कर मार कार खाई में गिरी, तीन की मौत, चार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now