- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गढ़वा में दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद, बाराती को पीट-पीट कर मार डाला

गढ़वा में दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद, बाराती को पीट-पीट कर मार डाला

डेस्कः झारखंड के गढ़वा जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद का खूनी अंजाम हुआ। मामला डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव का है जहां एक बाराती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक मुकेश यादव धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव का रहने वाला था।
दूल्हे को चश्मा पहनाने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को धुरकी थाना क्षेत्र के दक्षिणी सोनडीहा गांव निवासी धर्मन यादव के घर से डंडई थाना क्षेत्र के रा रो गांव में लक्ष्मण यादव के घर बारात गई थी। बारात में नाश्ता पानी के बाद जनवास में दूल्हा दीपक यादव के पास दोस्त रिश्तेदार की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच दूल्हे के रिश्ते में मामा रविंद्र यादव दूल्हा को चश्मा पहनाने की कोशिश करने लगा।जबकि दूल्हा चश्मा पहनने से बार-बार इनकार कर रहा था।
अकेला पाकर मुकेश पर टूट पड़ा रविंद्र
इसी पर वहां मौजूद सोनडीहा गांव निवासी मुकेश यादव ने कहा कि जब दूल्हा चश्मा पहनने से इनकार कर रहा है तो जबरजस्ती चश्मा पहनना क्या जरूरी है, इतना सुनने के बाद रविंद्र और मुकेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद बारातियों ने दोनों के बीच बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद मुकेश को अकेला देखकर रविंद्र उस पर टूटू पड़ा और देखते ही देखते जनवास स्थल रण क्षेत्र में बदल गया।
मुकेश की मौत से घर में मचा कोहराम
रविंद्र ने मुकेश को इतना मारा कि मुकेश बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा।इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को डंडई अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में ही मुकेश का दम टूट गया।इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।जैसे ही रात में मुकेश का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक के घरवालों ने तुरंत धुरकी थाना पहुंचकर रविंद्र यादव पुत्र कामेश्वर यादव ग्राम धूमा थाना विंढमगंज सोनभद्र के खिलाफ शिकायत दी।

See also  JPSC की परीक्षा से बाहर किए गए 10 अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now