- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची के रातू में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

रांची के रातू में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट

रांचीः रातू थाना क्षेत्र में सात नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे ट्यूशन से घर लौट रही 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर उससे मारपीट की गयी, जिससे वह घायल हो गयी। घटना की पुलिस को फोन कर सूचना दी गयी। फिर आठ नवंबर की सुबह पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी।

पीड़िता इंटर की छात्रा है। सात नवंबर को ट्यूशन के बाद वह पंडरा से घर लौट रही थी। घर पहुंचने से पहले वह मोबाइल पर अपने भाई से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोप है कि कुछ युवकों ने सुनियोजित तरीके से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीछे से उसकी आंखों और मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध करते हुए युवक को दांत से काट लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गयी।

See also  पिता की प्रेमिका को पहले शराब पिलाई फिर चढ़ा दी गाड़ी, रांची में हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

बातचीत के दौरान मोबाइल बंद होने पर भाई को अनहोनी की आशंका हुई। वह दौड़कर सड़क की ओर पहुंचा, जहां उसकी बहन बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उसे घर लाया गया। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आठ नवंबर को परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये। रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो के अनुसार पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आयी, अब मामले का सत्यापन कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now