पिता की प्रेमिका को पहले शराब पिलाई फिर चढ़ा दी गाड़ी, रांची में हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

रांचीः पुलिस ने तमाड़ के उलीडीह परासी चौक के पास प्रमिला देवी की हत्या किए जाने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। वारदात को साजिश के तहत प्रेमी के बेटे ने अंजाम दिया था। पूरी साजिश पिता और मां के साथ मिलकर बेटे ने रची थी। प्रेमी का बेटा अपने चालक के साथ प्रमिला देवी को उलीडीह परासी चौक के पास शराब पीलाकर गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उस पर गाड़ी चढ़ा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने कांटाटोली निवासी दानिश कुरैशी और उसके चालक सऊदी काजी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि 24 अगस्त को परासी चौक के पास एक महिला का जख्मी हालत में शव मिला था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि इस घटना को दानिश और सऊदी ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

See also  रांची के डोरंडा में फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, केस के IO और APP को जारी होगा नोटिस
प्रेमी से पैसा मांगने घर पहुंची थी प्रमिला
ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी दानिश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नसीम और प्रमिला देवी का काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग था, जिससे हर समय घर में झगड़ा होते रहता था। कई बार समझाने के बावजूद प्रमिला देवी उसके कांटाटोली स्थित घर पर आ जाती थी। इसके बाद दानिश ने पिता नसीम और मां सायरा खातून के साथ प्रमिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी बीच 18 अगस्त को उसके पिता हज के लिए चले गए। इसके बाद 24 अगस्त को हर बार की तरह इस बार भी प्रमिला देवी पैसा मांगने घर आयी। दानिश और सऊद उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर टाटीसिलवे ले गए। वहां उसे शराब पिलाकर राहे, सोनाहातू, सिल्ली के रास्ते ईचागढ़ थाना होते हुए टीकर मोड़ के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर दोनों ने मिलकर प्रमिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रांची-टाटा मुख्य पथ पर उलीडीह के परासी चौक के पास शव को फेंक कर उसपर गाड़ी चढ़ा दी, ताकि लगे कि कोई अज्ञात वाहन के द्वारा दुर्घटना हुई है। इस घटना को अंजाम देकर वे दोनों फरार हो गए थे।

See also  रांची में बारात रवाना होने से पहले दुल्हे दे दी जान, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली
15 साल से था नसीम के साथ प्रमिला का संबंध
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 25 अगस्त को करीना देवी ने अपनी मां प्रमिला देवी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां प्रमिला देवी का संबंध कांटाटोली के नसीम कुरैशी से था। उनकी मां और नसीम कुरैशी पति-पत्नी की तरह ही 15 साल से रहते थे। दोनों की एक पुत्री और तीन पुत्र भी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now