मधुबनी, दरभंगा से बक्सर तक; बिहार से आने वाले 5 नेता दिल्ली में जीते चुनाव

sanjeev_jha_and_abhay_verma

डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार बिहार के पांच प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। भाजपा से अभय वर्मा (दरभंगा), डॉ. पंकज कुमार सिंह (बक्सर) और चंदन कुमार चौधरी (खगड़िया) ने दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) से अनिल झा (मधुबनी) और संजीव झा (मधुबनी) को भी सफलता मिली है। बुराड़ी से संजीव झा चौथी बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि ‘आप’ के विनय मिश्रा द्वारका सीट से चुनाव हार गए। वह दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे हैं।

मूलरूप से दरभंगा के रहने वाले अभय वर्मा पेशे से वकील और दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे अभय वर्मा को 65,858 वोट मिले। उन्होंने ‘आप’ के बीबी त्यागी को 11,542 वोटों से हराया। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बरहा गांव के निवासी अनिल झा (आप) ने किराड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के बजरंग शुक्ला को 21 हजार 871 वोटों से हराया। वह तीसरी बार चुनाव जीते हैं। इससे पहले वह बीजेपी से दो बार इसी विधानसभा से विजयी हुए थे। पिछले चुनाव में पराजित होने के बाद इस बार आम आदमी पार्टी की टिकट पर किराड़ी विधानसभा से ही चुनाव लड़े।

इंसान को लगा दी सुअर की किडनी, ऑपरेशन के बाद घर भी लौटा शख्स; डॉक्टर्स का नया कमाल

चंदन की जीत पर खगड़िया में जश्न खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के चकप्रयाग निवासी चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर 54049 वोट हासिल किए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को 344 वोट से हराया। उनके परबत्ता प्रखंड स्थित पैतृक गांव चकप्रयाग में जश्न का माहौल है। गांव के लोगों ने स्थानीय महावीर मंदिर में मिठाई चढ़ाई और एक-दूसरे को अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। चंदन चौधरी, स्व. रासो चौधरी व कृष्णा देवी के इकलौते बेटे हैं। चंदन की पत्नी नीलू चौधरी दिल्ली में ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।

बक्सर के डॉ. पंकज जीते, विकासपुरी में पहली बार खिला कमल दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा में बक्सर के डॉ. पंकज कुमार सिंह की जीत के साथ विकासपुरी विधानसभा में पहली बार कमल खिला है। डॉ. पंकज मूलरूप से डुमरांव अनुमंडल के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित धरौली गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. बाबू राज मोहन सिंह दिल्ली में एडिशनल कमिश्नर थे।

चतरा का NIA गवाह हत्याकांड: मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी के ही रहने वाले संजीव झा ने बुराड़ी से ‘आप’ के चुनाव चिन्ह पर 111281 वोट हासिल कर जदयू के शैलेंद्र कुमार को 20601 वोट से शिकस्त दी। प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र कुमार का संबंध भी बिहार से है। संजीव झा आम आदमी पार्टी के साथ शुरुआती दिनों से जुड़े हैं। उनकी जीत पर रहिका प्रखंड के सुन्दरपुर भिट्ठी गांव में जश्न का माहौल है। स्व. सुशील झा व गायत्री देवी के छोटे बेटे संजीव झा अधिकारी बनने का सपना लेकर पढ़ाई करने को दिल्ली गए थे। पढ़ाई के दौरान ही भष्ट्राचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अन्ना आंदोलन में संजीव ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now