दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना उत्सव

jharkhand bjp celebrate delhi election win

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर भाग लिया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में जमकर पटाखे छोड़े गए और लड्डू बांटे गए।

jharkhand bjp celebrate delhi election win

 मोदी की गारंटी पर भरोसाबाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज कर भाजपा पर विश्वास जताया है। जनता जनार्दन को इस समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मरांडी ने आगे कहा कि जनता ने आपदा के खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है और मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

jharkhand bjp celebrate delhi election win

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा, “आज दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को बेनकाब कर दिया है। विकास विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को इस जीत से सबक लेना चाहिए।

फरेब की राजनीति का अंत‘ – दीपक प्रकाश

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टीआपदा पार्टीको दिल्ली की जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने सिर्फ आम आदमी पार्टी को नहीं हराया, बल्कि अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह से नकार दिया है।

jharkhand bjp celebrate delhi election win

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बंटे लड्डू और छोड़े गए पटाखे

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर और पटाखे छोड़कर इस जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा, “यह जीत सत्य की असत्य पर विजय है। झूठे वादों से जनता को ज्यादा समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस जनादेश ने राष्ट्रवाद और तीव्र विकास की राजनीति को मजबूती प्रदान की है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारेगी।

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, “पिछले एक दशक से दिल्ली की जनता को सिर्फ मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए गए। लेकिन अब जनता ने झूठे और भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now