3 बाइक पर 6 लड़के-लड़कियां, 4 लेन पर जवानी की रेस में 2 हार गए जिंदगी की जंग; पटना की घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2025

रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बिहार की राजधानी पटना से दुखद खबर है जहां दो लड़के उम्र की जोश में जिंदगी की जंग हार गए। धनरुआ के नदवां अंडरपास फोरलेन सड़क पर बाइक और स्कूली बस की टक्कर में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। फोरलेन पर रेस लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन लड़के-लड़कियां फोरलेन पर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान डुमरी की ओर से लौटते वक्त अंडरपास के पास सामने से आ रही स्कूली बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहानाबाद रोड कृष्णापुरी मोहल्ले निवासी 17 वर्षीय रजनीश कुमार, पिता धर्मेंद्र प्रसाद, मसौढ़ी के बलिहारी निवासी जीतू(18), पुत्र अविनाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मैं तेजस्वी यादव… राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

See also  गोपालगंज में 45 से अधिक नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू,ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 22 गिरफ्तारी

इस घटना में बारी बिगहा (कादिरगंज) निवासी 17 वर्षीय अविनाश कुमार, पुत्र हुलास प्रसाद घायल हो गया, जिसे चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बस और बाइक दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद दूसरी दो बाइक पर सवार साथी मौके से फरार हो गए। एक बाइक पर दो लड़कियां भी सवार थीं।

घटना की खबर जैसे ही गांव और शहर तक पहुंची, परिजनों के बीच कोहराम मच गया। कृष्णापुरी और बलिहारी गांव में मातम पसरा हुआ है। घर-घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पिता की गोद में पले लाल का यूं अचानक बिछड़ जाना परिजनों के लिए असहनीय बन गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल किशोर की जिंदगी और मौत की जंग जारी है। इलाके में इस दर्दनाक घटना की चर्चा हर जुबान पर है। इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

See also  नर्स ने जहर पीकर दी जान, लव मैरिज के बाद दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था पति

दिल्ली में हैवान बना मुस्लिम युवक, बुजुर्ग अम्मी से दो बार किया बलात्कार; बोला- यह ‘सजा’ है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now