झारखंड में डैम में डूबने से चार युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

डेस्कः सरायकेला खरसावां जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला के पास स्थित चेक डैम में नहाने के दौरान एक ही गांव के चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में सिद्धेश्वर मंडल (17) हरिबास मंडल (20) मनोज साहू (20) और सुनील साहू (16) शामिल हैं।

रांची में युवती पर एसिड अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके से अपराधी हुए फरार
खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में एक नहर में डूबने से चार की मौत हो गई। मृतकों में सागर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर मंडल, स्व. अर्जुन दास के 20 वर्षीय पुत्र हरिबास मंडल, पंकज साहू के 20 वर्षीय पुत्र मनोज साहू व विरेंद्र साहू के 16 वर्षीय पुत्र सुनील साहू शामिल है। सभी खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव के रहने वाले है।

26 07 2025 jharkhand news 1 23994875

Breaking News: गुमला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढ़ेर, हथियार बरामद, छापेमारी अभियान जारी
जानकारी के अनुसार शनिवार करीब 10 बजे दलाईकेला गांव के 6 लोग दलाईकेला व जोजोडीह गांव के बीच स्थित नहर में नहाने के लिए गये हुए थे। इनमें से चार लड़के नहाने के दौरान नहर में डूब गए। नाला में कुछ ही दूर में चारों को अचेत अवस्था उठाया गया।

See also  'अबुआ आवास' दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करने वाले पर गढ़वा DC ने की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now