डेस्कः गुमला से कार से आए थे मुरहू मुरहू थाना क्षेत्र की रूमुतकेल पंचायत के बिंदादीरी गांव में रविवार देर रात बकरी चोरी करने आए चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने चारों की हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से घायल एक युवक दिलदार अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं, दो अन्य घायल फिरोज अंसारी और निजाम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक कार से चार लोग बिंदादिरी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों को उन पर बकरी चोरी का संदेह हुआ। इसी दौरान ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि पकड़े गए तीनों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दिलदार अंसारी की मौत हो गई। शेष दोनों घायलों का इलाज जारी है।
बताया जाता है कि दिलदार अंसारी करीब एक वर्ष पहले भी इसी गांव में बकरी चोरी के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया था। उस समय ग्रामीणों ने उससे जुर्माना लेकर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। इस बार दोबारा पकड़े जाने पर कुछ ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद आक्रोशित होकर मारपीट की घटना हुई।खूंंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


