पटना में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए 4 लोग, तीन की मौत, एक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

पटना में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए 4 लोग, तीन की मौत, एक घायल

पटनाः शुक्रवार को पटना के बाढ़ में एक दर्दनाक घटना हुई। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में चार लोग आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल हो गए। पंडारक रेल स्टेशन के पास ये दर्दनाक हादसा।

बिहार में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, महिला ने पति-ससुर और देवर को मार डाला,अप्रैल में हुई थी शादी
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड में मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटना रेफर कर दिया गया है। गोविंदा मांझी, जीतो मांझी, रीतलाल मांझी सभी नालंदा जिले के टाडापर गांव के रहनेवाले थे। सभी हॉल्ट के पास रेल पटरी के किनारे गोपकीता गांव जा रहे थे। टाडापर गांव से करीब 25 लोग शादी के लिए लड़की देखने के लिए आए थे। उन्होंने ममरखाबाद हॉल्ट के पास गाड़ी खड़ी कर दी और वहां से पटरी के किनारे गोपकीता गांव जाने लगे। तभी अचानक पटरी के दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। अचानक ट्रेन आने से सभी पटरी पर ही इधर उधर भागने लगे। दोनों तरफ ट्रेन के कारण किसी को भी बचने का रास्ता नहीं मिल सका। ट्रेन के झटके से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जगलाल मांझी को पटना रेफर कर दिया गया है। सभी लोग जगलाल मांझी के बेटे के लिए लड़की देखने यहां पहुंचे थे।

See also  ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किया इंकार, कहा-मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now