धनबादः पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से चार जिंदा बम बरामद किये है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भौंरा ओपी अंतर्गत भौंरा सात नंबर उर्दू स्कूल के बगल में स्थित एक बंद पड़े मकान में बम रखे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार जिंदा बम बरामद किए। पुलिस बरामद सभी बमों को निष्क्रिय कर जांच में जुट गई है।
पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
पुलिस आरोपी युवक से कर रही है पूछताछ
पुलिस शक के आधार पर भौरा सात नंबर के रहने वाले मोइनुद्दीन नामक युवक को हिरासत में लेकर कर उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बरामद बम को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया है।इधर घटना की सूचना पाकर जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व भौंरा ओपी प्रभारी सौरभ सुमन मौके पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही छानबीन कर रही है।
सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान
युवक बम से किस तरह की घटना को अंजाम देने की फिराक में था, ऐसे कई बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



