शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह,पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक रामचंद्र सिंह हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025



लातेहारः ऐतिहासिक शहीद स्मारक मैदान में आयोजित शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह,पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू,अधिवक्ता सचितानंद चौधरी,विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।समापन समारोह के दौरान टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ और अंबा टोली महुआडांड़ की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहा। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और अंतिम समय तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

1 9

Fact Check:विराट कोहली ने धोनी के बाइक पर की सवारी, ऋषभ पंत के साथ टेबल पर बैठकर एक साथ खाया खाना, जानिये सच्चाई
दर्शकों के मनोरंजन के लिए आयोजन समिति की ओर से सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी की गई। स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया।

See also  सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ सकती है मुश्कलें, परित्राण मेडिकल कॉलेज की जमीन कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

2 6

ढुल्लू महतो पर उंगली डाल कर देखे आपकी कुर्सी खत्म हो जाएगी, JMM ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती
मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की भी भावना विकसित होती है। खेल से व्यक्तित्व खिलता है,उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच बताया।

3 6

बिल्डर विजय जैन से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, अमन साहू गैंग के राहुल सिंह के नाम से आया इंटरनेट कॉल
मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया।

4 45 56 57 28 29 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now