मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

रांची : राज्यसभा के पूर्व सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। राज्य सभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और डीपी साहू के बीच राज्य के विकास के मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई। साथ ही मुख्यमंत्री को राज्य के विकास, समस्याओं और लोगों की आवश्यकताओं से अवगत कराया।

WhatsApp Image 2025 05 10 at 19.55.20 77723b58

लोहरदगा में राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, लोक अदालत में 1619 वादों का हुआ निष्पादन

धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। आम लोगों की अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं। राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल को सत्ता सौंपी है, उस पर गठबंधन की सरकार खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक कुछ समस्याओं के निराकरण की जरूरत है। जिसमें पेयजल और रोजगार की योजनाएं शामिल हैं। झारखंड सरकार निचले पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास को लेकर भी संकल्पित है, परंतु हमें इन समस्याओं के समाधान और लोगों के विकास के साथ-साथ राज्य को एक विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा करने के लिए साथ मिलकर अभी काफी आगे चलना है। राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा में आठ मई को संपन्न हुए छोटानागपुर बॉक्साइट और कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन के बारे में जानकारी दी और स्थानीय मजदूरों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में न सिर्फ कई विकास कार्य हुए हैं, बल्कि स्थानीय समस्याओं का निराकरण भी हुआ है। राज्य सरकार उनसे मिले सभी जानकारियों पर ठोस कार्रवाई करेगी। झारखंड सरकार सबके विकास को लेकर संकल्पित प्रयास के साथ-साथ काम कर रही है। हम झारखंड को मिलकर एक विकसित राज्य बनाएंगे। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री से लोहरदगा के बीएस कालेज स्थित क्रिकेट मैदान पर फ्लड लाइट लगाने की मांग की। जिसमें मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द भेजने की बात कही। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और अधिवक्ता सच्चितानंद चौधरी मौजूद थे।

See also  PGT शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित, अनियमितता के आरोप पर CMO ने लिया एक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now