- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मंईयां सम्मान योजना में आ रही कठिनाईयों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

मैया सम्मान योजना में आ रही कठिनाईयों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान को लेकर आ रही कठिनाईयों और गड़बड़ियों के शिकायत के बाद बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए इस योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को लेकर बड़े फैसले की घोषणा कर दी है।

सरयू राय ने थाम लिया जेडीयू का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने कर दिया बड़ा खेला
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि झारखण्ड की मेरी प्यारी बहनों, जोहार!

आपकी आशाओं-आकांक्षाओं और मेहनत को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत की गयी है। राज्य भर में योजना को लेकर आप लाखों बहनों में अद्भुत उत्साह है। इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देते हुए जोहार करता हूं।योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में मुझे जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए मैंने निर्देश दिया है तथा इस मामले में वरीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर मैंने राज्य भर में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।

See also  शपथ ग्रहण LIVE: हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

GUNATwrXcAAw7PY

गढ़वा में सोन नदी में फंसे 36 लोगों को किया गया रेस्क्यू, बिहटा से आई NDRF की टीम ग्रामीणों को निकाला
मैं आप सभी बहनों से यह भी कहना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है। जिसमें योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी कोई भी जरूरतमंद, कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसे और 5 दिन बढ़ाने का मैंने निर्देश दिया है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी, आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकते हैं।
मुझे यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं। आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें। मैंने सभी जिला प्रशासन को भी निर्देश दिया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।यह आप बहनों की योजना है। राज्य की मेरी लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा, यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही मेरा लक्ष्य है।

See also  JSSC CGL के1910 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा-अगली बार साजिश करने वालों को भेजेंगे जेल

जोहार!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now