पटनाः बिहार सरकार में मंत्री रहे और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का मंगलवार को निधन हो गया। पीएमसीएच में उन्होने आखिरी सांस ली। जिसकी जानकारी खुद श्याम रजक ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके दी। रजक ने लिखा कि मेरी धर्मपत्नी अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया। थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा। अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। अलका रजक सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता थीं।
मेरी धर्मपत्नी श्रीमती अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया।
थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा।
अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।@NitishKumar @Jduonline pic.twitter.com/V3AD5gL7NH
— Shyam Rajak ( श्याम रजक ) (@ShyamRajakBihar) August 19, 2025
तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे; वोटर अधिकार यात्रा पर बोले तेज प्रताप
जानकारी के मुताबिक, श्याम रजक की पत्नी अलका रजक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। उनके निधन से श्याम रजक परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। निधन की जानकारी मिलने के बाद जेडीयू समेत अन्य दलों के नेता श्याम रजक के घर पहुंच रहे हैं।




