- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बेटा लापता,दो दिनों से मोबाइल भी बंद

JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बेटा लापता,दो दिनों से मोबाइल भी बंद

भागलपुरः गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व JDU विधायक गोपाल मंडल के पुत्र तरुण कुमार नीरज सोमवार से लापता हैं। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताया गया कि तरुण कुमार नीरज 18 मई को दोपहर करीब 2:18 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बरारी स्थित आवास से निकले थे। उस समय उन्होंने व्हाइट-ब्लैक शर्ट एवं ट्राउजर पहन रखा था। गले में हेडफोन तथा कंधे पर साइड बैग था।
परिजनों ने लोगों से की अपील
इस संबंध में परिजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से तलाश में सहयोग की अपील की है। वायरल वीडियो के अनुसार शाम करीब चार बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

 

See also  कल्पना सोरेन ने गांडेय में डाला डेरा, सभा को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव में तानाशाही ताकतों को देना है जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now